पूर्व मंत्री से ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ, मंत्री ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

 

उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह से ईडी ने 12 घंटे पूछताछ की। हरक सिंह ने ईडी को पाखरो टाइगर सफारी मामले में भी अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। टाइगर सफारी की परिकल्पना देश और प्रदेश हित में थी। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के कार्यकाल से जुड़े तमाम फैसलों और नियमों के साथ कई विषयों पर करीब 50 सवाल पूछे गए। इसी साल फरवरी में भी उनके घर पर ईडी छापा मार चुकी है। इसी मामले में सीबीआई भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच कर रही है। विगत 14 अगस्त को सीबीआई भी हरक सिंह रावत से पूछताछ कर चुकी है। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत सोमवार को सुबह 10.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे और अधिकारियों ने करीब 11 बजे से पूछताछ शुरू की थी। घोटाले के संबंध में करीब 50 सवाल पूछे गए और यह पूछताछ 12 घंटे तक चली।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours