बीजेपी का आरोप, कांग्रेस नहीं चाहती गैरसैंण में हो विधानसभा सत्र

 

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर गैरसैंण को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के मामले में कांग्रेस हमेशा षड्यंत्र करती है। उन्होंने कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत आरोप है कि गैरसैंण को लेकर कांग्रेस गंभीर नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र के समय को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है जबकि कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में कांग्रेस के नेता कुछ नहीं बोलते। कई बार ऐसा हुआ है कि जब कार्य मंचन समिति की बैठक में सत्र की अवधि को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को लेकर कांग्रेस केवल राजनीति करती है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours