– उत्तराखंड में विधायकों और पूर्व विधायकों के पेंशन भत्तों में बढ़ोतरी के मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने एक कमेटी गठित का इस पर फैसला करने का सुझाव दिया है। गणेश गोदियाल ने अपने वेतन बढ़ोतरी को नहीं लेने का भी फैसला किया है। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि सर्वसम्मति से लिए गए फैसलों कोई सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। समय परिस्थिति और काल के आधार पर व्यक्ति विशेष को खुद अपना फैसला लेने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जिनको वेतन बढ़ोतरी नहीं चाहिए वह ना लें। विधानसभा में सर्वसम्मति से इस पर फैसला हुआ है कि विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन में बढ़ोतरी की जा रही है।
+ There are no comments
Add yours