मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण 

 

आज पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे हर्षोल्लास से बना रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ध्वजारोहण किया। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि आज हमारे देश को आजाद हुए 77 साल हुए हो गए हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य और गौरव का पल है और हमें अपने देश की आजादी और गौरव को सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर उन्होंने सचिवालय में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारा देश हमेशा स्वतंत्र रहे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता की कीमत समझनी होगी क्योंकि यह स्वतंत्रता हमें हजारों बलिदान और संघर्ष के बाद मिली है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours