78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम आवास में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में हम सबको अपना योगदान देना है। उत्तराखंड इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर किया ध्वजारोहण
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours