उत्तराखंड कांग्रेस में इस समय सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। क्योंकि प्रदेश संगठन और वरिष्ठ नेताओं के बीच मनमुटाव की अक्सर खबरें देखने और सुनने को मिलती रही हैं। अब प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से कई विधायकों ने पिछले दिनों समय लेकर अलग से मुलाकात की और कई विधायकों ने आने वाले दिनों में अलग से मुलाकात के लिए वक्त मांगा है। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि विधायकों का प्रदेश प्रभारी से मुलाकात एक सामान्य मुलाकात है, शिष्टाचार मुलाकात है और विधायक अपनी कई बातों को प्रदेश प्रभारी के समक्ष रखते हैं। इसको किसी और तरीके से देखना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी ने सभी नेताओं और विधायकों को आने वाले चुनाव के लिए जिम्मेदारियां दी हैं। सबको पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए कहा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी, इसमें प्रदेश प्रभारी ने सभी नेताओं को जिम्मेदारियां दी। अगर कोई विधायक अलग से समय लेकर प्रदेश प्रभारी से मिलता है तो इसे किसी अन्य विषय के रूप में देखना ठीक नहीं है।
कांग्रेस के कई विधायकों ने प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात, कई विधायकों ने अलग से मांगा टाइम
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours