शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर प्रदेश सरकार का सकारात्मक रूख

 

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर प्रदेश सरकार लगातार सकारात्मक रूख दिखा रहा है। शिक्षकों की एक पहल से शिक्षकों के प्रमोशन की समस्या का एक सप्ताह के अंदर समाधान हो सकता है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले 2 साल के दौरान हमने शिक्षा विभाग में छात्रों और शिक्षकों के हित के लिए 55 फैसले किए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर 2 महीने में शिक्षक संगठनों के साथ हमारी बैठकर भी हो रही हैं। पहली बार ऐसा है कि सरकार की फैसलों का शिक्षक समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रमोशन का जो मुद्दा है वह भी जल्द हल हो जाएगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से आवाहन किया है कि यह मामला न्यायालय में है और ऐसे में अगर शिक्षक न्यायालय से अपनी याचिका को वापस ले लें तो उनके प्रमोशन को लेकर एक हफ्ते में सकारात्मक निर्णय हो जाएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours