कांग्रेस की केंद्रीय टीम दिल्ली रवाना, हाई कमान को सौंपेंगे उत्तराखंड की रिपोर्ट

 

 

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं से लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर चर्चा के बाद कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीम दिल्ली रवाना हो गई है। केंद्रीय नेता पीएल पुनिया के नेतृत्व में पार्टी ने फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाई है और इस टीम ने देहरादून में चार दिनों तक नेताओं से इस विषय में गंभीरता से चर्चा की और उनके विचार जाने। एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और पीएल पुनिया दिल्ली में हाई कमान को उत्तराखंड की रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पीएल पुनिया से अलग से मुलाकात की है। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी इस जिम्मेदारी को कंटिन्यू रखती है तो ठीक नहीं तो जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाएंगे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours