राजधानी देहरादून के रिस्पना पुल के समीप हरिद्वार बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां रोडवेज की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि कांवड़ यात्रा की मीटिंग के लिए महिला सब इंस्पेक्टर कांता थापा और उनकी एक साथी शकुंतला स्कूटी से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही उनकी स्कूटी रिस्पना से आगे आजबपुर फ्लाइओवर के पास पहुंची, तेज रफ्तार बस ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा कांता थापा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिपाही शकुंतला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को अस्पताल मे भर्ती कराया गया। दरोगा कांता थापा उत्तरकाशी के बड़कोट में और सिपाही शकुंतला देहरादून के कैंट थाने में तैनात थी। दोनों कांवड़ यात्रा ड्यूटी के लिए होने वाली मीटिंग के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। बस ड्राइवर को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आपको बता दें कि इस फ्लाईओवर पर इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
स्कूटी से कांवड़ ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस कर्मियों को बस ने मारी टक्कर एक की मौत, एक गंभीर घायल
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours