मुख्यमंत्री धामी के 3 साल के कार्यकाल को भाजपा अध्यक्ष ने बताया बेमिसाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। आंध्र प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री के 3 साल की उपलब्धियां को लेकर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान विधायक, महामंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के तीन साल पूर्ण होने पर सफलता गिनाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़ने का काम किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी कदम उठाए और अन्य राज्यों के लिए ये मिसाल बने हैं। जबरन धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार किया, कठोर कानून लेकर आए, लैंड जिहाद पर शिकंजा कसा, दंगा विरोधी कड़ा कानून लाने का काम हमारी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण देने का काम हमारी सरकार ने किया है। नारी सशक्तिकरण में अनेकों योजनाएं लाई गई। छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की योजनाएं लाई गई। बीजेपी अध्यक्ष में कम धामी की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि G-20 समिट में बड़े स्तर पर एमओयू करार हुए अभी तक 71 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। होमस्टे बनाने वालों के लिए स्पेशल छूट सरकार ने दी है। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई अन्य उपलब्धियां को भी गिनाते हुए कमांडर में के 3 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours