उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों को लेकर यातायात निदेशालय जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरुक कर रहा है। प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस साल पांच माह के दौरान सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है और मृतकों की संख्या में कुछ कमी दर्ज की गई है। यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि सभी कार्मिक, लोगों को सड़क हादसों को लेकर जागरुक कर रहे हैं। सड़क जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए भी आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आंकड़ों के लिहाज से पिछले साल की तुलना में सड़क हादसों और हादसों में मौतों की संख्या में कमी आएगी। उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है साथ ही पर्यटक भी बड़ी संख्या में उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि इन दिनों जाम की समस्या अधिक बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस का यातायात विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन जाम की स्थित पहले जैसी ही है। उत्तराखंड के यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही लोगों में जनता में अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि जाम की स्थिति से छुटकारा मिल सके। इसके अलावा गूगल मैप पर नए रूट दर्शाकर इन तमाम जाम की व्यवस्था से निजात पाने की कोशिश की जा रही है, ताकि उत्तराखंड में आने वाले चारधाम यात्रियों और पर्यटकों को किसी भी तरह के जाम की स्थिति का सामना न करना पड़े।
+ There are no comments
Add yours