केंद्रीय मंत्रियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात, प्रदेश के लिए  अहम कदम   

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले दिनों दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक पहल करने की मांग की। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड के लोगों को भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काफी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र में गठित नई सरकार के कई मंत्रियों से प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के विकास को लेकर जल्द ठोस और सकारात्मक पहल किए जाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर,

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर सभी से प्रदेश के विकास के लिए योजनाओं और परियोजनाओं पर व्यापक स्तर से पहल करने को कहा है। मुख्यमंत्री धामी के इन प्रयासों की बीजेपी ने सराहना की है। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के विकास होने का काम कर रहे हैं और केंद्रीय नेताओं से उनकी इस मुलाकात का काफी सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

 

बाइट- आदित्य कोठारी, प्रदेश महामंत्री भाजपा

 

वीओ- मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे पर उत्तराखंड कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का दिल्ली द्वारा उनके लिए सफल रहा है, लेकिन उत्तराखंड के लिए कोई खास नहीं रहा है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के लिए कुछ भी लेकर नहीं आए हैं।मानसून सीजन के दौरान अब प्रदेश में कई जगहों पर आपदा जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। मानसून सीजन में इस तरह की स्थितियों से निपटने को लेकर तैयारियां पूरी नहीं है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश में बिजली की कमी को दूर करने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए है। जगह-जगह सड़कें टूटने की कगार पर हैं और उनको दुरुस्त नहीं किया गया है। चारधाम यात्रा चल रही है उसको लेकर के भी पहले से कोई ठोस तैयारी नहीं है।

 

बाइट- मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके तीसरे कार्यकाल को लेकर शुभकामनाएं और बधाई दी हैं

 

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की

 

केंद्रीय गृह मंत्री से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने सामरिक महत्व के को लेकर चर्चा की

 

उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों और सीमावर्ती क्षेत्र के लिए भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ठोस पर करने की बात की

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान सीएम ने कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में श्रद्धालुओं और नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत नैनीताल में स्थित रक्षा संपदा की 3 एकड़ भूमि को पार्किंग हेतु उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से जेपी नड्डा भेंट कर उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की

 

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर वन विभाग से जल्द ठोस पहल करने कीमांग की

 

 

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से राज्य में विद्युत की बढ़ती मांग, ऊर्जा सुरक्षा और बेस लोड क्षमता को पूरा किए जाने के दृष्टिगत कोयला आधारित संयंत्रों से उत्तराखंड राज्य को विद्युत का 500 मेगावाट अतिरिक्त कोटा स्थाई रूप से आवंटित किए जाने हेतु अनुरोध किया

 

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को लेकर विशेष फोकस करने को कहा

 

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा देने की कार्यवाही को गति देने का अनुरोध किया

 

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई

 

देहरादून में एलिवेटेड मार्ग देहरादून में निर्माणाधीन रिंग रोड पर शेष कार्य को स्वीकृति प्रदान करने, देहरादून-मसूरी की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ बनाने हेतु प्रस्तावित योजना को ‘विजन-2047’ में सम्मिलित करने की मांग की

 

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय संचार मंत्री से भेंट, राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा

 

मुख्यमंत्री ने राज्य में 4G सैचुरेशन स्कीम के अन्तर्गत अवशेष टावरों की स्थापना हेतु बीएसएनएल को निर्देश देने तथा राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित किए जाने का केंद्रीय संचार मंत्री से अनुरोध किया

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours