उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा को लेकर लोक निर्माण विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली सभी छोटी बड़ी सड़कों को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कोशिश की जा रही कि कहीं सड़क खराब न हो, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान लैंड स्लाइड और बारिश से यदि सड़क खराब होती है तो उनको तुरंत दुरुस्त किए जाएं इसके भी तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि यात्रा के दौरान कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसके लिए कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है। जितनी मशीनों की आवश्यकता है उनका इंतजाम भी यात्रा मार्ग पर कर दिया गया है। लैंड स्लाइड होने की स्थिति में मलबा हटाने के लिए पूरे इंतजाम हैं। यात्रा के दौरान पीडब्ल्यूडी के सभी अधिकारी भी सड़को की मॉनिटरिंग करते रहेंगे। कोई भी समस्या आने पर तुरंत कार्यवाही की जायेगी।
चारधाम यात्रा को लेकर लोकनिर्माण विभाग दिखा रहा सक्रियता
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours