टिहरी और उत्तरकाशी जिले के बीच स्थित सहस्त्रताल ट्रैक पर गए ट्रैकरों को सुरक्षित बाहर निकलने में एसडीआरएफ को सफलता मिली है।
8 लोगों को सकुशल बाहर निकाल कर हेलीपैड पर पहुंचाया गया है और उनका मेडिकल ट्रीटमेंट दी जा रही है। वहीं 4 लोगों के डेड बॉडी को भी लाने की कार्रवाई की जा रही है।
पिछले दिनों 22 सदस्यों वाले एक ट्रैकिंग दल के खराब मौसम में रास्ता भटक जाने के कारण इसके चार सदस्यों की मौत हो गई थी और अन्य सदस्य इस उच्च हिमालयी ट्रैक रुट में फंस गए थे। ट्रैक पर गए 22 सदस्यीय ट्रैकिंग दल जिसमें कनार्टक के 18 सदस्य और महाराष्ट्र का एक सदस्य और तीन स्थानीय गाईड शामिल थे। 29 मई को सहस्त्रताल के ट्रैकिंग अभियान पर रवाना करवाया गया था। इस ट्रैकिंग दल को आगामी 7 जून तक वापस लौटना था। इसी दौरान अंतिम शिविर से सहस्त्रताल पहुंचने के दौरान मौसम खराब होने से यह दल रास्ता भटक गया। हालांकि इस बीच कई लोग सकुशल बाहर वापस आ गए थे। सम्बन्धित ट्रैकिंग ऐजेंसी ने खोजबीन करने पर इस दल के चार सदस्यों की मृत्यु होने की सूचना देते हुए ट्रैक में 13 सदस्यों के फंसे होने की जानकारी दी।SDRF उत्तराखंड पुलिस की तीन सदस्यीय दो टीमें देहरादून से रवाना की गई। इसके साथ ही एक टीम को बैकअप में रखा गय़ा। 8 लोगों को रेस्क्यू कर हेलीपैड पर वापस लाया गया है। अपर सचिव यूकाडा सी. रविशंकर ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सदस्यों को मेडिकल ट्रीटमेंट दी जा रही है।
+ There are no comments
Add yours