उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में परिणाम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी की प्रतिक्रिया 

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद जहां एक ओर बीजेपी के कार्यकर्ता खुश नजर आ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस अब नए सिरे से इसको लेकर मंथन करने में जुट गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस चुनावी जीत पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों पर जनता की मुहर लगी है। इसके साथ-साथ विपक्ष की नकारात्मक भूमिका और बार-बार एक जैसे सवाल उठाए जाने को लेकर जनता में नाराजगी बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश के विकास के लिए जनता ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जो लोग उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्यारों के समर्थन में रहे, जिन लोगों ने युवाओं के साथ छल किया उनका समर्थन करने पर जनता को सोचना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास भ्रष्टाचार महंगाई कानून व्यवस्था सहित तमाम मुद्दे थे और हम उन मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचे। यह अलग बात है कि जनता ने उन विषयों और मुद्दों को अधिकतम नहीं दी, लेकिन पिछले चुनाव से अधिक हमारा मत प्रतिशत रहा है यह काफी संतोषजनक है।

 

बाइट- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी

बाइट- करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours