राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने बताया कि 4 जून को प्रदेशभर में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग की जाएगी, जबकि सुबह 8.30 बजे से ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। उन्होने बताया कि मतगणना स्थल की थ्री लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राज्य की 70 विधानसभाओं की काउंटिंग के लिए 91 काउंटिंग हाल बनाए गए हैं, जबकि 884 टैबल लगाई गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की कोशिश है कि दोपहर एक से दो बजे तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएं।
+ There are no comments
Add yours