दो दिनों तक और रहेगा इसी तरह का तापमान, एक जून से राहत मिलने की संभावना

 

 

उत्तराखंड में लगातार तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक और प्रदेश में इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक अगर जरूरत ना हो तो घर से बाहर ना निकलें। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए बताया कि एक जून से पूरे प्रदेश में लोगों को मौसम के सितम से राहत मिलने की संभावना है और प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours