रुद्रप्रयाग के घोलतीर में पेड़ पर चढ़ी महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला का शव पेड़ पर ही फंसा था, जिसे SDRF ने नीचे उतारकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। आपको बता दें कि फायर स्टेशन रतूड़ा ने SDRF को जानकारी दी कि घोलतीर में एक महिला चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी हुई थी, जहां हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी और उनका शव पेड़ पर ही फंसा है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंची। SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त महिला के शव को पेड़ से नीचे उतारकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।
+ There are no comments
Add yours