आम श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं चारधाम, वीआईपी दर्शन पर अभी रोक जारी

 

चारधाम यात्रा जैसे ही शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में देशभर से यात्री पहुंचने लगे। इसको देखते हुए सरकार ने मई माह में चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी। वहीं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आ रहे हैं, जिनमे आरोप लगा रहे हैं, कि वीआईपी दर्शन बंद होने के बावजूद वीआईपी दर्शन बदरीनाथ और केदारनाथ में करवाए जा रहे हैं। वीआईपी दर्शन को लेकर श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि जैसे ही यात्रा शुरू हुई प्रदेश की मुख्य सचिव ने अन्य प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ये आवेदन किया कि वह किसी भी वीआईपी को दर्शन करने के लिए फिलहाल बदरीनाथ और केदारनाथ ना भेजें। इसका असर ये हुआ कि वीआईपी दर्शन के लिए श्रद्धालु नहीं पहुंचे हैं और अभी आम श्रद्धालु ही दर्शन कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours