भारत में IS प्रमुख हारिस फारूकी की गिरफ्तारी के बाद अचानक देहरादून में रह रहे उनके परिजन भी सुर्खियों में आ गए हैं

भारत में IS प्रमुख हारिस फारूकी की गिरफ्तारी के बाद अचानक देहरादून में रह रहे उनके परिजन भी सुर्खियों में आ गए हैं। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने आतंकी हारिस फारूकी मामले में कहा कि हारिस जब से अलीगढ़ यूनिवर्सिटी पढ़ने गया है। उसके बाद से ना तो घर वालों के टच में है और ना ही देहरादून आया है। हालांकि पुलिस इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर उनके घर वालों पर नजर बनाए हुए थी। आपको बता दें कि भारत में आतंकी संगठन- इस्लामिक स्टेट इराक-सीरिया (ISIS) के चीफ हारिस फारूकी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया

है। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को धुबरी में यह बड़ी सफलता मिली है। यह देहरादून का रहने वाला था बीते 10 वर्षों से देहरादून नही आया था इसका पिता भी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं जो की पेशे से हकीम हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours