राजधानी देहरादून में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले रेडी/ठेली तथा नो पाकिंग में खड़े वाहनो का पुलिस ने चालान कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक यातायात/दूरसंचार मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।
दो दिनों में अभियान के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के 71 चालान और 133 सीआरपीसी के अंतर्गत 13 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही
65 वाहनों को चेतावनी देकर हटाया गया और फुटपाथ तथा सड़कों पर खड़ी 56 फड़ और ठेली को हटाकर 10 वाहनों को किया को टोइंग किया गया।
+ There are no comments
Add yours