वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। उन्होंने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारीगण धरातल पर जाकर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के ठहरने और खान-पान की उचित व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्घालु यहां से अच्छे अनुभवों को साथ लेकर जाएं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours