करोड़ की साइबर ठगी, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड STF की साइबर टीम ने 3 करोड़ 20 लाख की साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पिछले लंबे समय से आरोपी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर WhatsApp के जरिए कंपनी के जनरल मैनेजर को झांसे में लेता था और प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट के नाम पर अलग-अलग खातों में करोड़ों ट्रांसफर करा लेता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रकांत मिश्रा के रूप में हुई है, जो कोलकाता के महेशतल्ला का रहने वाला है। उसके पास से 2 मोबाइल, 4 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद हुआ है, जिसमें कई कंपनियों के फर्जी दस्तावेज और आधार-पैन की कॉपियां मिली हैं। बता दें इस केस में पहले ही 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसटीएफ और साइबर टीम ने लोगों से अपील की है कि लोग किसी फ्रॉड और जलसाज के चंगुल में ना फंसे और पुलिस को इसकी जानकारी दें।
+ There are no comments
Add yours