चारधाम यात्रा के लिए सचिव स्तर के तीन अधिकारियों की तैनाती

सरल, सुगम और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग जिले की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव एसएन पाण्डेय को चमोली जिले की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी और सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को उत्तरकाशी जिले की यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी मिली है और वहां के जिलाधिकारी के साथ बातचीत हो गई है। जल्द ही जिला प्रशासन के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours