बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने केंद्र सरकार से तीर्थ यात्राओं के लिए बजट की मांग की है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को कम से कम प्रदेश को एक हजार करोड़ का बजट देना चाहिए। उन्होने बताया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा समेत अन्य धार्मिक यात्राओं में पहुंच रहे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए इस बजट से अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा सकता है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड राज्य सवा करोड़ की जनसंख्या वाला प्रदेश है। लेकिन प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों करोड़ों में है। ऐसे में इन श्रद्धालुओं की अवस्थापना सुविधाओं के लिए केंद्र की ओर से बजट दिया जाना चाहिए।
+ There are no comments
Add yours