नगर निगम द्वारा मालिन बस्तियों पर अतिक्रमण की कार्यवाही पर बीजेपी की सफाई

 

राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रहे नगर निगम के अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि यह करवाई उन लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए की जा रही है जो नदी में आकर बस गए हैं। जिन्हें कुछ लोगों ने बरगलाकर नदी में बसा दिया है। उन्होंने कहा कि देहरादून अतिवृष्टि वाला क्षेत्र है, और मानसून भी आने वाला है।ऐसे में आगे कोई अप्रिय घटना ना हो इसी को लेकर यह अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 524 जगह को चिन्हित किया गया है, जिन पर अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आने वाले समय में जो लोग वहां रह रहे हैं उनके जान माल का नुकसान ना हो उसको देखते हुए की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर भ्रामक अफवाह फैला रही कि सभी बस्तियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना बंद करें अपना राजनीतिक फायदा ना ढूंढे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours