राजधानी देहरादून में आईएसबीटी के पास स्थित बिजली घर में रविवार देर रात आग लग गई। आग वहां पर पड़ी घास और कबाड़ में लगी थी, जिसे समय रहते फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। हालांकि इस बीच एहतियातन विद्युत विभाग ने आधे शहर की लाइट काट दी। करीब एक घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की घटना के दौरान पटेलनगर, क्लेमेंटाउन, भंडारीबाग, सुभाषनगर, माजरा, बंजारावाला, आराघर और सहस्रधारा में बिजली गुल रही। बिजली घर में सभी उपकरणों की जांच के बाद करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
+ There are no comments
Add yours