उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 25 लाख से अधिक हो गया है। प्रदेश के पर्यटन सचिव, सचिन कुर्वे ने रजिस्ट्रेशन को लेकर बताया कि रविवार 12 मई की शाम 7 बजे तक 25 लाख 30 हजार तीर्थयात्रियों ने चारोधामों के लिए अपने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि 15 अप्रैल से चारोधामाें के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए यात्रा से जुड़े सभी विभाग मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से को भी दिशा निर्देश जारी किया जाता है उसको गंभीरता से सभी अधिकारी पालन करते हैं।
+ There are no comments
Add yours