उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट घोषित

 

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश यादव ने परीक्षा परिणाम घोषित कर इसकी जानकारी दी। इंटर में 722 और हाईस्कूल में 754 छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्रों में कक्षा 12 में 722 छात्रों ने परीक्षा दी और 668 छात्र पास हुए और उनका प्रतिशत 92.52 रहा। वहीं कक्षा 10 में 754 छात्रों में से 752 ने परीक्षा दी और 671 पास हुए। हाईस्कूल का प्रतिशत 89.22 रहा। इंटर में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई 91 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहे और ऋषिकेश के दीक्षांत डंगवाल के साथ देहरादून की रिंकी बरिहा 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और ऋषिकेश के नीरज बिजलवा के साथ देहरादून के दीशू ने 89 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में उत्तरकाशी के राहुल ब्यास 88 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, पौड़ी के सक्षम प्रसाद 87 प्रतिशत के साथ द्वितीय, नैनीताल के जगदीश चंद्र तिवारी 85 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। आपको बता दें कि प्रदेश में 103 संस्कृत महाविद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours