बीजेपी की हुई लक्ष्मी, पीके अग्रवाल ने भी थामा बीजेपी का दामन

0 min read

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड बीजेपी लगातार अपने कुनबे को बढ़ा रही है। इसी बीच उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीके अग्रवाल और उनकी पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दोनों पति पत्नी ने राम नाम से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है। इसी के साथ कई कांग्रेस नेता और पदाधिकारी भी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। पीके अग्रवाल और लक्ष्मी अग्रवाल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल किया। वहीं इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष करना माहरा के निर्देश पर कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात ने पीके अग्रवाल एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी अग्रवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह सालों के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours