पिथौरागढ़ में वाहन दुर्घटना में 4 की मौत

पिथौरागढ़ के एंचोली क्षेत्र के अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ ने SDRF को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद SDRF टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से 4 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया और 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। आपको बता दें कि उक्त वाहन बोलेरो में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित होकर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours