उत्तराखंड बीजेपी के सदस्यता अभियान पर उत्तराखंड कांग्रेस ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी जमीनी कार्यकर्ता बीजेपी में नहीं जा रहा। बीजेपी में केवल करप्ट और व्यभिचारी लोग ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और जिनके अन्य मामले हैं वो ही बीजेपी ज्वाइन कर रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने एक दिन पहले ही बीजेपी ज्वाइन किया है। अब हरक सिंह रावत के दुबारा बीजेपी में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने यह बयान दिया है और इस बयान को इसी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
+ There are no comments
Add yours