उत्तराखंड में आगामी 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों में आकर अपने आराध्य देवों के दर्शन करना चाहते हैं। यही वजह है कि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के शुरुआती दिनों में ही यह आंकड़ा अब 12 लाख से पार हो गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारों धामों में आने वाले तीर्थ यात्रियों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है और अब तक 12 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने उत्तराखंड में चारों धामों में दर्शन के लिए अपने रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं। तीर्थ यात्रियों के इस आस्था और श्रद्धा के भाव को देखकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खुशी जाहिर की है और उन्होंने उत्तराखंड आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए 6 दिन के भीतर 12.48 लाख लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं। रविवार को 103117 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए भी रजिस्ट्रेशन जारी है और वहां पर भी तीर्थ यात्री काफी संख्या में जाना चाहते हैं।
+ There are no comments
Add yours