मसूरी की घटना पर पीआरडी निदेशक ने जांच के बाद कार्यवाही की कही बात

 

 

मसूरी में माल रोड पर एंट्री को लेकर पीआरडी जवान और एक युवक के बीच विवाद ने बड़ा तूल पकड़ लिया है। इस मामले में नाराज लोगों ने माल रोड पर एकत्र होकर जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीआरडी के निदेशक प्रशांत आर्य ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने कहा कि मामला शांति व्यवस्था से जुड़ा हुआ है और इसमें पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी उसके बाद पीआरडी के नियमावली के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दें कि मालरोड पर एंट्री को लेकर एक युवक और पीआरडी जवान में हाथापाई हो गई। मसूरी में मालरोड बैरियर पर प्रतिबंधित समय में वाहन के प्रवेश को लेकर एक युवक और पीआरडी के जवान के बीच जमकर हुई हाथापाई के बाद बड़ा विवाद हो गया है। विरोध में उतरे स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और बड़ी संख्या में लोगों ने भगतसिंह चौक पर एकत्र होकर नारेबाजी भी की।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours