उत्तराखंड में लगातार दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप कर प्रदेश की सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है। अब एक बार फिर से बीजेपी प्रदेश में हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से एक टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर छात्र नेता बॉबी पंवार के निर्दलीय नामांकन करने के बाद मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। दरअसल इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने सिटिंग सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं कांग्रेस से जोत सिंह गुनसोला उम्मीदवार हैं। बीजेपी उम्मीदवार रानी राज्यलक्ष्मी शाह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में उनकी तैयारी पूरी है और किसी के चुनाव में आने से रिजल्ट पर फर्क नहीं पड़ता है उन्होंने कहा कि यह रिजल्ट तय करेगा कि आखिर कौन किस पर भारी पड़ा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सिटिंग सांसद चुनाव जीतने के बाद गायब रहती हैं और जैसे ही चुनाव आता है वो फिर चुनाव लड़ने के लिए सामने होती हैं। उन्होंने ये भी कहा की सांसद माला राज्यालक्ष्मी शाह ने अपने क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया है और अगर उन्होंने कुछ कार्य किए हैं तो वह बताएं कि उन्होंने कौन-कौन से कार्य किए हैं।
बीजेपी प्रदेश में हैट्रिक लगाने की तैयारी में
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours