पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी होली के पर्व को धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री आवास और राजभवन दोनों ही जगहों पर मुख्यमंत्री और राजपाल ने सबको गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। रंगों के त्योहार होली पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व प्यार और सौहार्द का पर्व है और इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को ढेरो शुभकामनाएं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबके जीवन में रंगों का यह पर्व खुशियां लेकर आए। सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व पर बधाई दी और कहा कि सभी लोग सौहार्दपूर्ण होली का पर्व मनाए।
+ There are no comments
Add yours