उत्तराखंड में पांच हजार हैक्टेयर वन क्षेत्र में वन पंचायतों के जरिए जड़ी-बूटी रोपण का कार्य किया जाएगा

उत्तराखंड में पांच हजार हैक्टेयर वन क्षेत्र में वन पंचायतों के जरिए जड़ी-बूटी रोपण का कार्य किया जाएगा। इसमें 500 वन पंचायतों को जोड़कर विकसित भारत के विजन को साकार करने की पहल की जा रही है। वन पंचायतों को ये कार्य अगले 10 साल के लिए दिया जा रहा है। देहरादून के मंथन सभागार में वन पंचायत की एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और वन पंचायत के प्रतिनिधियों से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। आपको बता दें कि वन पंचायतों का गठन, सीमांकन एवं प्रशासन राजस्व विभाग के पास है और पंचायती वनों के प्रबन्धन के लिए तकनीकी सहयोग का उत्तरदायित्व वन विभाग के पास है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन पंचायतें और मजबूत हो और ग्रामीणों की आय में वृद्धि के साथ रोजगार के अवसर मुहैया हो सके।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours