उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमलों से बढ़ती मौत की घटनाओं पर विधानसभा में विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला

उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमलों से बढ़ती मौत की घटनाओं पर विधानसभा में विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला। मानव और वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओ से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सदन में आज विपक्ष के कई विधायकों ने अपने – अपने विधानसभा क्षेत्रों की घटनाओं पर सिर्फ चिंता व्यक्त करते हुए ठोस नीति बनाए जाने की सरकार से मांग की है। वन्यजीव हमलों पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सदन ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि

सरकार ने 900 फॉरेस्ट गार्ड व 300 वन दरोगाओं की भर्ती की है। वन मंत्री ने कहा कि 2110 लोग 2017 से लेकर अब तक घायल हुए हैं। वन्यजीव मौतों में अन्य जानवरों के अलावा बन्दर, ततैया, मधुमखियों को भी शामिल किया गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन्यजीवों द्वारा घरेलू जानवरों की मौत पर भी मुआवजा बढ़ाया गया है। मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को हेल्पलाइन बनाई गई है। जर्मनी की सरकार से भी मदद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता से मानव वन्यजीव संघर्ष रुक सकता है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours