कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर कुछ कांवड़िए मामूली सी बात पर मार पिटाई और तोड़फोड़ कर रहे हैं तो वहीं कोई प्रेम का संदेश देकर सबको भावुक कर रहा है। गाजियाबाद की रहने वाली आशा अपने दिव्यांग पति सचिन को पीठ पर बिठाकर हरिद्वार के मंदिरों के दर्शन करा रही है। ये तस्वीर ऐसे में और सुखद और पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने वाली है, जब देश में तमाम ऐसी खबरें आ रही हों जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए पति के मौत का ताना बाना बुना हो। वहीं अपने पति को पीठ पर बिठाकर मंदिरों के दर्शन कराने वाली आशा हुड़दंगी कांवड़ियों को भी प्यार का एक बड़ा संदेश दे रही है। वहीं कुछ ऐसे हुड़दंगी भी कांवड़ियों के वेश में घूम रहे हैं, जिन्हें कांवड़ की इस पवित्र यात्रा में सनातन परम्परा को भूलकर तोड़फोड़ और गुंडई करने आए हैं। ऐसे लोग जो दुकान तोड़ रहे हैं, गाड़ी तोड़ रहे हैं, लोगो को पीट रहे हैं और लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। धर्म के नाम पर, आस्था के नाम पर जो लोग गुंडई कर रहे हैं आखिर वह क्या संदेश देना चाहते हैं यह समझ से परे है।
+ There are no comments
Add yours