उत्तराखंड के साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर देहरादून के आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में कुल 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। 10 साहित्यकारों को कई श्रेणियों में साहित्य गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट ‘बटरोही’ को सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार, देवकीनंदन भट्ट को गुमनामी पंत पुरस्कार, गिरीश सुंद्रियाल को भजन सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. सुरेश ममगाईं को गोविंद चातक पुरस्कार, प्रेम कुमार साहिल को अध्यापक पूर्ण सिंह पुरस्कार, के.ए. खान ‘नदीम बरनी’ को प्रो. उन्वआन चिश्ती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रो. शैलेय को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ. सुशील उपाध्याय को शैलेश मटियानी पुरस्कार, डॉ. ललित मोहन पंत को डा. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार और गणेश खुगशाल ‘गणी’ को भैरव दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाषा मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, भाषा संस्थान के सचिव विनोद रतूड़ी, निदेशक स्वाति एस भदौरिया, सामाजिक कार्यकर्ता कवींद्र इष्टवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours