भतीजे के विभागों की समीक्षा करेंगे चाचा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के फसलों की जांच करने के निर्देश दिए है। दरअसल बिहार सरकार ने उन विभागों द्वारा लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा का आदेश दिया है जिनका प्रभार राज्य की पूर्व ‘महागठबंधन’ सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव और राजद के दो मंत्रियों ललित यादव व रामानंद यादव के पास था। राज्य विधानसभा में १२ फरवरी को विश्वास मत में जीत हासिल करने के बाद नीतीश ने आरोप लगाया था कि राजद पिछले शासनकाल में ‘भ्रष्ट आचरण’ में लिप्त थी। नीतीश ने कहा था कि नई सरकार इसकी जांच शुरू करेगी। कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान ‘उनके लिए दरवाजे हमेशा ही खुले रहते हैं’ के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह सहयोगियों और विपक्षियों सभी के साथ हमेशा अच्छे संबंध रखते हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से १६ फरवरी २०२४ को जारी एक पत्र में स्वास्थ्य‚ सड़़क निर्माण‚ शहरी विकास और आवासन व ग्रामीण कार्य विभागों के अधिकारियों को राज्य में पिछली महागठबंधन सरकार के दौरान लिए गए फैसलों की समीक्षा करने को कहा गया है। ॥ इन सभी विभागों की कमान तेजस्वी यादव के पास थी। इसके अलावा सरकार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईड़ी) और खान एवं भूविज्ञान विभाग के शीर्ष अधिकारियों को पिछली सरकार में राजद के पूर्व मंत्रियों ललित यादव और रामानंद यादव द्वारा लिए गए निर्णयों की समीक्षा करने को कहा है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours