राजधानी देहरादून को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ दून सुंदर दून परिकल्पना के तहत काम किया जा रहा है। राजधानी देहरादून को डस्टबिन फ्री बनाने के लिए नगर निगम को 31 जनवरी तक का समय दिया गया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। वहीं नगर निगम का कहना है कि काफी हद तक हम उस लक्ष्य के करीब पहुंच चुके हैं। जानकारी देते हुए मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि 31 जनवरी तक हमने देहरादून के 82 स्थानों में से लगभग 65 स्थानों से डस्टबिन हटा दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उन जगहों पर आने वाले सॉलिड वेस्ट पर भी एलाइनमेंट करके यह सुनिश्चित किया गया है कि वह गार्बेज प्वाइंट न बने और बचे हुए स्थानों पर भी अलाइनमेंट करके डोर–टू–डोर कूड़ा उठान की कड़ी को मजबूत करके हम डस्टबिन को हटाने की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे।
राजधानी देहरादून को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ दून सुंदर दून परिकल्पना के तहत काम किया जा रहा है
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours