दंगाग्रस्त क्षेत्र में कर्फ्यू जारी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पिछले दिनों उपद्रव की घटना के बाद अब धीरे-धीरे प्रशासन ने पूरी तरह से शांति व्यवस्था बना दी है। हालांकि अभी भी दंगाग्रस्त क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है। दंगाइयों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है और अभी भी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दंगाइयों को चिन्हित करने का काम भी पुलिस कर रही है। इसके अलावा मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के साथ ही साथ उस पर इनाम भी घोषित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दंगाग्रस्त क्षेत्र में अतिक्रमण वाले स्थान पर बनभूलपुरा में सोमवार को यहां पुलिस थाना खोलने की घोषणा की थी, और घोषणा के 24 घंटे के अंदर चौकी का उद्घाटन कर दिया गया। हल्द्वानी हिंसा में घायल महिला पुलिस कर्मियों ने चौकी का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दंगाइयों से निपटने के लिए कहीं पर भी कोई कर कम ना छोड़ा जाए और ऐसे लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री धामी पल-पल की जानकारी भी अधिकारियों से ले रहे हैं। हालांकि अभी भी क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किए गए हैं और अब तक 36 लोगों की गिरफ्तारी हुई है इन सभी गिरफ्तार लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में न्यायालय ने भेज दिया है। इसके साथ ही साथ 100 से अधिक लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई है और उनमें भी काफी संख्या में लोगों को उनके घर भेज दिया गया है।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours