दून अस्पताल में अब ब्लड बैंक को और आधुनिक बनाया जा रहा है

राजधानी देहरादून के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल दून अस्पताल में अब ब्लड बैंक को और आधुनिक बनाया जा रहा है। ब्लड सैंपल के लिए वैक्यूम सेक्शन का उपयोग किया जाएगा, जिससे अब तिमादारों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून अस्पताल में अब ब्लड सैंपल की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ट्यूबमैटिक ट्यूब सिस्टम की शुरुआत की गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इसका प्रारंभिक ट्रायल भी शुरू कर दिया कर दिया है। आपको बता दें कि मरीजों को ब्लड सैंपल की प्रक्रिया में काफी मुश्किलें आती थी, मरीजों के रिश्तेदारों को ब्लड सैंपल के लिए इधर-उधर परेशान होना पड़ता था, अब इसके लिए सुधार किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि वैक्यूम पाइप पूरे चिकित्सालय में बिछाई गई है। पहले वार्डबॉय या मेडिकल स्टाफ के जरिए ब्लड सैंपल लैब तक पहुंचाया जाता था। अब मरीज का सैंपल वैक्यूम पाइप में डाल दिया जाएगा जो सीधे लैब तक पहुंच जाएगा। इससे मरीज का सैंपल गायब हो जाने की समस्या भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका प्रारंभिक ट्रायल शुरू कर दिया गया है, और जल्द ही सैंपल लेने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ट्यूबमैटिक ट्यूब सिस्टम संचालित होने लग जाएगा।

You May Also Like

More From Author

*टॉप- देहरादून* स्लग- मुख्यमंत्री धामी ने जताई नाराजगी कहा अमर्यादित भाषा देश के हित में नहीं एंकर- बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी के मंच पर पीएम मोदी की स्वर्गीय मां के लिए अभद्र भाषा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी बिहार और देश के लिए ठीक नहीं है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग राजनीति की मर्यादा का पतन ही नहीं है, भारतीय संस्कृति व नारी सम्मान पर प्रहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

+ There are no comments

Add yours