बजट सत्र को गैरसैंण में नहीं कराए जाने को लेकर उत्तराखंड में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने बजट सत्र को देहरादून विधानसभा में करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी दलों के विधायकों की तरफ से विधानसभा अध्यक्ष और सरकार से आग्रह किया गया है कि बजट सत्र को देहरादून विधानसभा में कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि क्योंकि कुछ विधायकों की तबीयत भी खराब है और व्यवस्थाएं भी एकाएक पर्याप्त नहीं हो पाती हैं। ऐसे में देहरादून विधानसभा में बजट सत्र कराए जाने का निर्णय लिया गया है जल्द ही तारीख़ का ऐलान कर दिया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours