मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स–फ्री देवभूमि 2025 के लक्ष्य को साकार करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेशभर में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति पर शत–प्रतिशत अंकुश लगाने और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस की धरपकड़ जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजधानी देहरादून पुलिस भी कंधे से कंधा मिलाकर अभियान को सफल बनाने की दिशा में काम कर रही है। देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि ड्रग्स–फ्री–देवभूम अभियान के तहत पुलिस द्वारा जगह-जगह नशा तस्करों की धरपकड़ जारी है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर रोकथाम लगाई जा सके,ताकि ड्रग्स–फ्री देवभूमि 2025 का लक्ष्य सरकार हो सके।
+ There are no comments
Add yours