मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वह अपनी कैबिनेट के साथ जल्दी ही श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसके पहले 2 फरवरी को अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इसे आगे कर दिया गया। वर्तमान में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जा रही है। सीएम ने कहा कि जल्द ही मैं पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या दर्शन के लिए जाऊंगा।
+ There are no comments
Add yours