विश्व कप क्रिकेट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उतरेगी। भारतीय टीम को स्टेडियम में करीब सवा लाख दर्शकों का साथ मिलेगा। इस मुकाबले को भव्य बनाने की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। वहीं, एयर शो के आयोजन की भी योजना है। यह मैच से पहले हो सकता है। पीएम मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अहमदाबाद के स्टेडियम में नजर आए थे। पहली बार यहां विश्व कप के फाइनल का आयोजन होना है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक एयर शो का आयोजन किया जा सकता है। गुरुवार को स्टेडियम के आसपास जेट उड़ते दिखे हैं। फाइनल मैच से पहले एयर शो के लिए संबंधित विभाग से इजाजत मांगी गई है।
विश्व कप क्रिकेट का फाइनल मैच देखने के लिए पीएम मोदी पहुंच सकते हैं स्टेडियम
Posted on by AJAY PANDEY
0 min read

+ There are no comments
Add yours