-
- विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक फूहड़ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ज्योतिर्मठ ने अराइवल प्लाजा के पास DJ पर हुए नाच-गाने को परंपरा के खिलाफ बताया है। ज्योतिर्मठ के प्रभारी स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जहां शंख बजाना भी वर्जित है, वहां DJ बजाना धाम की मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ शांति और संयम का मापदंड है। यहां शंख बजाना तक वर्जित है ताकि भगवान नर-नारायण की तपस्या में विघ्न न पड़े। लेकिन आज बड़ी-बड़ी मशीनों के शोर और DJ से यहाँ का धार्मिक वातावरण बिगाड़ा जा रहा है। कपाट बंद रहने पर 6 महीने देवता पूजा करते हैं, इस अवधि में मानवीय गतिविधि वर्जित है। लेकिन कपाट खुलने से पहले ही बड़े आयोजन किए गए, ये इतिहास में पहली बार हुआ है और घोर निंदनीय है।

+ There are no comments
Add yours