समान नागरिक संहिता को देश में लागू किए जाने को लेकर जनहित याचिका दायर करने वाले वकील अश्विनी उपाध्याय ने उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर बढ़ाए गए कदम की जमकर तारीफ की है। वहीं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस कार्य के लिए बधाई दी है। आपको बता दें कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर जो जनहित याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की थी जिसे उन्होंने बाद में वापस ले लिया। वकील अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि यूसीसी के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी ने 10% लोगों से मसौदे के लिए राय ली है। उन्होंने कहा कि छोटे से राज्य में 72 जगह पर बैठकों का भी आयोजन किया गया। अब प्रदेश सरकार 3 फरवरी को कैबिनेट की बैठक में इस ड्राफ्ट पर अपनी सहमति जताएगी और 5 फरवरी से विधानसभा में होने वाले सत्र में इस ड्राफ्ट को सदन के पटल पर रखकर इसे पास कराया जाएगा। वकील अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि इस कदम से अब सभी लोगों के लिए समान नियम लागू होंगे और बहन बेटियों को उनके हक की रक्षा भी हो सकेगी। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहां की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो जनता से वादा किया था उसे वायदे को उन्होंने पूरा किया है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इसके अलावा शादाब शब्द में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस मामले में जमकर तारीफ बिकी है।
समान नागरिक संहिता को देश में लागू किए जाने को लेकर जनहित याचिका दायर करने वाले वकील अश्विनी उपाध्याय ने उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर बढ़ाए गए कदम की जमकर तारीफ की
Posted on by AJAY PANDEY

+ There are no comments
Add yours